गुरु शहस्त्र गुरुबानी बोले गुरु ग्रन्थ का दीवाना होके,
बहती धारा रही धरा पर एक चंचल मन मंदिर सा होके,
जितना तेरा हासिल उतना मेरा कुछ कुछ बाकी,
प्रभु नशा बसे रोम रोम, फिर मदिरा नशा न साकी,
कोई परिंदा उड़ता न जो नाम परिंदा भी उड़ जाता,
प्रभु रंग चढ़ जाता जिस पर, नाम वो नहीं मिट पता,
सब खजाना जग ने जाना, एक खाजाना जो पाया तो,
बिन खोजे जो मिल पाया, वो ही प्रभु को भज पाया सो,
रज-रज मोती पद-पद बिखरे जो पद चूमे सुखी हुआ,
मन जिस में घर रब का न हो, जिसमे मंदिर वो घर हुआ,
वरुण पंवार
Hum Mile helps individual to identify himself/herself somewhere in the words, every bit of phrase and word in "Hum Mile" manifests the pain, joy, emotion and other truly feelings associated with one's life. Hummile.blogspot.in, express the traditional thoughts into a very novel way, It contains Hindi poems, Hindi poetry, Kavita, Great poems, Shayari, Indian poems, Recitations, Soirees, Veer ras, Prem ras, Experiences.
"कवी की परिभाषा" kavi ki paribhasha
कवी की कल्पना एक नया जहाँन की तलाश होती है,
बनके भंवर वो फूलों की महक में भी खो जाता है,
या बनके सपना कभी भी किसीका हो जाता है,
उसके जहाँ का प्रमाण बस उसकी मौजूदगी है,
लहू में भी घुल कर रगों में तूफ़ान भर देता है,
बनके फ़रिश्ता भगवान् को पत्थर कर देता है,
कैसे मौसम से रूबरू होता है,कि हँसते हँसते ही रो देता है,
एक ही कहानी लिखते कहीं कई कलम रुक जाती हैं,
और एक अक्षर पड़कर कई निगाहें झुक जाती हैं,
खुद में खुद को उतार कर एक शाजिश करता है ,
बदनाम होकर भी और गुंजाइश रखता है,
हर स्वाद को चख लेने की ही जुस्तजू में रहता है,
लिख कर डंस लेता है जुबान से कुछ नहीं कहता है,
ख़्वाबों में भी ख़्वाबों का कारवां चलता है,
समंदर की लहरों पर भी एक आशियाना पलता है,
दीदार रोज़ करता है अपने हमसफ़र का वो,
कुर्बानी भी एक आदात ,दिलो-जिगर का वो,
पागल है वो, जख्मो को देखे तो घायल है वो,
सूनी आँखों का काजल, पैरों की पायल है वो,
सच कहूँ तो फिर एक आतंकी बादल है वो,
काट कर हतेली नाम भी लिखता है वो,
सुने ख़्वाबों में सपनो के रंग भरता है वो,
एक कविता उसकी दीवानी, तो वो आशिक उसका,
खुश्क दरिया में रवानी, तो वो हासिल उसका,
कोई देह ऐसा नहीं जिसकी कोई छवि नहीं,
और कोई संसार ढूँढो ऐसा जहाँ कोई कवी नहीं,
ढूँढ लो कहीं भी जहाँ भी रब रचता है,
रब से पहले भी एक सोच कि कवी बसता है,
"ये उम्र कहती है की मैं फिर आउंगी तुझसे मिलने" ye umar kehti hai ki main fir aaungi tuzhse milne
एक जाम में सदियों की उम्र गुजर जाती है
कोई कहता है जिंदगी चलती का नाम गाडी है,
अच्छा हमसफ़र मिलजाए तो जिन्दगी संवर जाती है
देखो किसी किनारे दरिया के एक सेतु किसी उम्मीद में रहता है,
हवा के जोर से रेत का मजमा उसपे बेठा मिलता है
यहाँ तुम किस्मत के धनि हो तो ही बात बनती है,
वरना समंदर बन ने की जुस्तजू में बादल भी पिघल जाता है
मैं चलता रहूँ बस सहारा रहे मेरे उन होंसलों का,
फ़िक्र बस इतनी मेरी दीवानगी न नीलाम हो जाये
मैं ये भी जानता हूँ की मेरा ठिकाना फिर कहाँ होगा,
कि परिंदा आस्मां को छूने में जब नाकाम हो जाए
हर सुबह का सूरज दिन का पयमाना बनाता है,
हर श्याम कहती है अभी मैं होश में हूँ
जिन्दगी भी नशे का एक ग़मगीन तौफा है,
फर्क इतना ही है कि इसे इंसान बनाता है
ये सफ़र मेरा आखरी सलाम का मोहताज़ है,
न मैं जानू, न जिन्दगी कि कौन कितना ख़ास है
ये उम्र कहती है की मैं फिर आउंगी तुझसे मिलने,
बस साफ़ करदे मनसूबे कि ऐसी कौन सी प्यास है
वरुण पंवार
"आजादी हिन्दुस्तान की आदत "Azaadi hindustan ki aadat
एक क्रन्तिकारी की आत्मा का ये क्रांति आगाज़ है, आया है देश वासियों को जगाने और हिंदुस्तान की आदत यानी आजादी फिर एक बार मांगने।
क्या लहू का जलजला रगों में ही दिखा नहीं
क्या हमारी सेना आज शवो की दूकान है
या भ्रम में है वतन आज़ादी की थकान है
चोराहे नाम के बने जो क्रांति शूरवीर हैं
भीख तुमसे मांगते आज़ादी के शौक़ीन हैं
एक कलम की नौक से मैं तीर को तपा रहा
जुबान की कमान में मैं शोलों को सजा रहा
गर अगर लहू बहे तो रौंगटे सलाम दें
गर न उठ सका तो मुझको हौंसले उड़ान दें
कैसे आर्याव्रत में आतंकी गीत गा रहा
स्वंतंत्रता की शय्या पर मासूमों को सजा रहा
शहीदों की शहादतों का कैसा तौफा है मिला
तिरंगे की जुबान पर अंग्रेजी स्वाद है मिला
तीन रंग ओढे बेठा कौन है वो देखले
देश जल रहा है, आग चाहे तू भी सेकले
भ्रस्टाचारी राजनीति, कौरवो की जीत हैं
कृष्ण रो रहा है, अर्जुन भी भयभीत है
राम लाचार, हनुमान शक्तिहीन है
देश की लगाम रावण के अधीन है
क्यों जला रहा है तन को, सीने को तपा ज़रा
एक गोली सह सके न शोर क्यों मचा रहा
क्या तेरा भी शेर/पुत्र उन पहोड़ो पे दहाड़ता
सेंद जो लगाये दुश्मनों को है उखाड़ता
सीने पे चट्टान थामे बर्फ को गला रहा
वीर रस की लौ को अपने लहू से सुलगा रहा
संविधान गिर पड़ा है, माता लहुलुहान है
मज़हबो के नाम बंट गया ये हिन्दुस्तान है
शिवो अहम् -शिवो अहम् -शिवो अहम् तू बोलदे
ललाट में जो नेत्र है उसको फिर से खोल दे
अश्क सुर्ख हैं लहू के, तू भी तो पिघल जरा
कंठ के हलाहल को मुख से तू उगल जरा
कारगिल युद्ध नहीं मानवता संग्राम है
चोट काश्मीर की तड़पता ग्राम ग्राम है
मुझमे एक क्रांति वीर की मशाल है जले
गांधीवाद है विवाद, सियासतों के सिलसिले
मुझको पहचान लो ये मेरी हुंकार है
वीर रस की आड़ में नई क्रांति की गुहार है
सर उठा जो हाँ तेरी है मुजको तू संकेत दे
देश उठ खड़ा हो फिर से ऐसी एक भेंट दे
मैं कटा चूका हूँ सर को देख तेरे सामने
महाकाल साथ लाया हूँ मैं हाथ तेरा थामने
किस बात का है भय तुझे ये तेरी मातृभूमि है
दुश्मनों के रक्त को ये कृपाण मेरी झूमी है
झुमने लगी है खुद भी, इसको तू नचा जरा
तृप्त हो सके ये फिरसे तृष्णा को बुझा जरा
इन्कलाब-इन्कलाब मुठठी को यूँ तानले
हिंद्बाद है आबाद इसको फिर से जानले
हो सके तो इसका क़र्ज़ तूने फिर चुकाना है
दुश्मनों के सर को सिर्फ काट कर झुकाना है
ताकि बच सके न कोई दरिंदा अत्याचार का
व्यर्थ जा सके न मेरा जन्म धर्माचार का -जन्म धर्माचार का-जन्म धर्माचार का
जय हिन्द- जय हिन्द - जय हिन्द
जय हिन्द - जय हिन्द - जय हिन्द
वरुण पंवार
"जुगनू हूँ मैं पल भर का"Jugnu hun main pal bhar ka
वो नज़ारा पुराना था वो बहाना पुराना था,
गर जो बात बिगड़ी है तो वो इरादा पुराना था,
बदल दी वो दुनिया बदल दी वो फितरत,
बना दो मुझे फिर नया जो शख्स पुराना था,
कोई अनजान होता ही है, कोई अनजान बन जाता है,
कोई, कोई और ही होता है, और फिर अपना बन जाता है,
तुझे पता है ये शानो शोकत तेरी नहीं है फिर भी,
कोई जहाँ में घुल जाता है और कोई जहाँ भूल जाता है,
जुगनू हूँ मैं पल भर का, रहने दो मुझे शामियाने में,
डरता हूँ जिन्दगी से पर रहता हूँ आशियाने में,
कैसा सफ़र तय कर रहा हूँ इस पञ्च तत्व में रहकर,
आत्मा तड़प जाती है वो इज्ज़त कमाने में,
वरुण पंवार
गर जो बात बिगड़ी है तो वो इरादा पुराना था,
बदल दी वो दुनिया बदल दी वो फितरत,
बना दो मुझे फिर नया जो शख्स पुराना था,
कोई अनजान होता ही है, कोई अनजान बन जाता है,
कोई, कोई और ही होता है, और फिर अपना बन जाता है,
तुझे पता है ये शानो शोकत तेरी नहीं है फिर भी,
कोई जहाँ में घुल जाता है और कोई जहाँ भूल जाता है,
जुगनू हूँ मैं पल भर का, रहने दो मुझे शामियाने में,
डरता हूँ जिन्दगी से पर रहता हूँ आशियाने में,
कैसा सफ़र तय कर रहा हूँ इस पञ्च तत्व में रहकर,
आत्मा तड़प जाती है वो इज्ज़त कमाने में,
वरुण पंवार
"मंजिलें तेरी हैं कहाँ तक" Manzile teri hain kahan tak
किसी परिंदे से मत पूछो कि उसका आसमा कहाँ तक है,
महज देख लो उसकी उड़ान है कहाँ तक,
मुतमईन न होना उसका हुनर देखके,
आखिर उसकी भी जमीं है हमारी जमीं तक,
वहां तो हवा का कहर ही बदल देती है मंजिले उसकी,
देखले कितनी मज़बूत मंजिलें तेरी हैं कहाँ तक,
दिन में ही नाप सकता है वो सफ़र अपना,
यहाँ दिन-रात तेरी देख ले तू जाग सकता है कहाँ तक,
चुगना, उड़ना, बसेरा, चूजे, बस ये संसार हैं उसके,
इंसान है तू परिंदा बनकर रहेगा कब तक,
हर रोज़ एक नया संसार बना, कुछ नया बना,
क्यों सिमटा है इस पल में, जो बीत गया है कल तक,
वरुण पंवार
"डर लगता है" Darr lagta hai
दुश्मनों के बीच लिए जामों से नहीं ग़मों के बीच पिए जामों से डर लगता है,
और मुहब्बत करना एक गुनाह है इस ज़माने में, महज उसके अंजामो से डर लगता है,
कोई हमें याद करे न करे मगर, उसकी हर बार की दुआओं से डर लगता है,
बिना सज़ा के ही कैसे कैद हो जाते हैं दो दिल उन सज़ाओं से डर लगता है,
रोक नहीं पाए खुद को मुजरिम बनाने से, अब हर इन्साफ से डर लगता है,
और कई बेकसूर आज भी मुहब्बत के अंजाम से अनजान हैं, उन इंसान से डर लगता है,
कॉलेज के प्रागंण में उसकी गैरमौजूदगी से नहीं, अपनी ही तन्हाई से डर लगता है,
कहीं मिल न जाए फिर से किसी मोड़ पर वो अब अपनी ही वफाई से डर लगता है,
दुनिया के दिखावे से नहीं, आशिकी के उन नज़ारों से डर लगता है,
बेठे रहते थे उन दीवारों के सहारे हम अब उन दीवारों से ही डर लगता है,
सर्दियों की रात में छत पर ठिठुरते हुई फ़ोन पर बात नहीं, बात न होने से डर लगता है,
और अब तो आलम ये है कि गर्मियों की रातो में उस छत पर जाने से ही डर लगता है,
उसकी कक्षा की ओर दौड़ से नहीं, उसकी गली के उस मोड़ से डर लगता है,
अब रास्ता बदल बदल कर चलते हैं हम, उसकी तरफ जाने वाली हर रोड से डर लगता है,
वरुण पंवार
Subscribe to:
Posts (Atom)
-
चार धाम वो देव भूमि के स्वर्ग सिद्धि पथ कहलाते जन जन है अभिलाशी ऐसा, धन्य -धन्य हैं दर्शन जो पाते। सर-सर पवन भी गीत लगाता, डाली-डाली ना...
-
ब्रह्मा कि श्रृष्टि का कैसा उपसंहार हुआ | जल, पवन , धरा और नभ का मनुष्य रूद्र अवतार हुआ || खग, विहग को भक्छ लिया अ...
-
एक क्रन्तिकारी की आत्मा का ये क्रांति आगाज़ है, आया है देश वासियों को जगाने और हिंदुस्तान की आदत यानी आजादी फिर एक बार मांगने। क्या ज...